25 Apr 2024, 18:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

इस शो में महिलाओं पर टिप्पणी करके फंसे विश्वास, दर्ज हुई FIR

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 12:09PM | Updated Date: Jul 5 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। सोनी टीवी पर 1 जुलाई को प्रसारित हुए पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में कुमार विश्वास, लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी और शायरा शबीना अदीब के साथ मेहमान के रूप में पहुंचे थे। इस शो के दौरान कवि ओर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने मजाकिया अंदाज में महिलाओं पर टिप्‍पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
दरअसल इस शो के दौरान कवि कुमार ने एक चुटिले अंदाज में कहा था कि जिस समय चुनाव होता है और आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ते हो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, क्‍योंकि जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।  शिकायतकर्ता का कहना है कि वह जब अपनी बेटी के साथ ये शो देख रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »