25 Apr 2024, 11:38:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

CID की ये एक्ट्रेस है प्रेग्नेंट, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी गुड न्यूज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 11:28AM | Updated Date: Jul 4 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी शो CID में अपनी खूबसूरती और एक्शन इमेज से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाली एक्ट्रेस जान्वी छेड़ा ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। खुशखबरी यह है कि जान्वी जल्द ही मां बनने जा रही हैं। उन्होंने यह अपडेट इंस्टाग्राम पर बेबी बंप वाली अपनी तस्वीर के साथ शेयर करके दिया है। 
 
बता दें कि  सीआईडी शो में जान्वी इंस्पेक्टर श्रेया का रोल अदा कर रही हैं। जान्वी पहली बार मां बनने जा रही हैं और वह अपनी जिंदगी के इस दौर को बेहद एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी इस खूशी को इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरों में देखा जा सकता है। जान्वी साल 2011 में बॉयफ्रेंड निशांत संग शादी के बंधन में बंधी थी और अब यह कपल नए मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »