29 Mar 2024, 02:21:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

पहले ही दिन कपिल और भारती में झगड़ा, फिर हुआ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 2:21PM | Updated Date: Jun 29 2017 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के अच्छे दिन अभी इतने जल्दी नहीं आने वाले। तभी तो कल जब उनके फैंस टैलेंटेड कॉमेडियन भारती सिंह के 'द कपिल शर्मा शो' को ज्वाइन करने की खुशी मन रहे थे। वहीं पर्दे  के पीछे भारती के रूठने और उनको मनाने का खेल चल रहा था।

बताया जा रहा है कि भारती पहले ही दिन नाराज होकर बिना शूट किए सेट से चली गईं। 'द कपिल शर्मा शो' में एंट्री सीन भारती की नाराजगी की वजह रहा।
 
दरअसल भारती को कपिल के शो में उनका एंट्री सीन पसंद नहीं आया और इस वजह से वह खासी नाराज हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारती सिंह कल शाम 8 बजे तक कपिल शर्मा के ऑफिस में थीं और वहां भारती और शो की क्रिएटिव टीम के बीच उनके एंट्री को लेकर खूब माथापच्ची चली।
 
लेकिन भारती को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह इसे बदलने के लिए वो अड़ गयी हैं। यह बात उन्होंने खुले तौर पर कपिल शर्मा की टीम को कह दी है।
 
बताया जा रहा है कि भारती को मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन भारती कि नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। जिसके बाद उन्होंने शूट कैंसल कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »