23 Apr 2024, 22:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

हरियाणा की ये छोरी बन गई 'मिस इंडिया वर्ल्ड'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 10:55AM | Updated Date: Jun 26 2017 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हरियाणा की मनुषि चिल्लर ने कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता जीत ली है। यशराज स्टूडियोज में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। मेडिकल की स्टूडेंट मनुषि को यह ताज पिछली विजेता रहीं प्रियदर्शिनी चटर्जी ने पहनाया।

अपने सफर के बारे में जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने बताया- कॉन्टेस्ट के 30 दिनों से मैं एक विजन के साथ आगे बढ़ी कि मैं दुनिया को बदल सकती हूं। इस प्रतियोगिता में दूसरी रनरअप का खिताब बिहार की प्रियंका कुमारी ने जीता। पहली रनरअप की विजेता जम्मू-कश्मीर की सना दुआ रही।
 
मनुषि ने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता है। फाइनल इवेंट की होस्टिंग बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और फिल्म निर्देशक करण जौहर ने की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »