25 Apr 2024, 01:31:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

फैंस के लिए खुशखबरी, कपिल के शो पर लौटेगा ये पुराना साथी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 12:07PM | Updated Date: Jun 23 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले कई दिनो से डगमगा रहे कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर से जान डालने के लिए उनका पुराना साथी शो में लौट आया है। लौटने वाला पुराना साथी कोई और नही बल्कि चंदन प्रभाकर यानी चंदू चायवाला है। सुनील और अली के जाने से टीआरपी की रेस में डगमगा रहा 'कपिल शर्मा शो' को अब चंदन प्रभाकर की वापसी पर नया सहारा मिल सकता है। 
 
आपको बता दें कि सुनिल ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच झगड़े के बाद उनके पुराने साथी साथ छोड़ते नजर आ रहे थे। कपिल शर्मा के शो में डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनिल ग्रोवर के साथ -साथ नानी यानी अली अजगर ने भी शो छोड़ दिया था। जिसके कारण कपिल शर्मा के फैन्स काफी नाखुश थे। साथ ही शो की टीआरपी पर भी इस झगड़े का गहरा असर पड़ा था। 
 
कपिल शर्मा के पुराने साथी चंदन प्रभाकर ने शो में बताया की मैंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। शायद इसी शनिवार मेरा एपिसोड ऑन एयर होगा। साथ उन्होनें शो छोड़ने के सवालो पर इसे अपना पारिवारिक कारण बताया। हाल ही में चंदू अपने परीवार के साथ ट्विटर पर फोटो भी पोस्ट की थी। 
 
कपिल शर्मा के शो का परफॉर्मेंस का स्तर गिरता रहा है। कलाकार के नाम पर उनकी टीम में केवल कीकू शारदा है। सुमोना और रोशेल भी उतनी दमदार नहीं कि अपने दम पर शो को संभाल सकें, लेकिन अब चंदन की वापसी से शो में नई जान आने की उम्मीदे लगाई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »