23 Apr 2024, 20:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल को छोड़कर 'प्राग' में मस्‍ती कर रहे हैं सुनील ग्रोवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2017 5:34PM | Updated Date: Jun 7 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‍गुत्थी  और डॉ गुलाटी के किरदार से मशहूर हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। फिलहाल वो चेक रिपब्लिक के शहर प्राग में लाइव शो के लिए गए हुए हैं और वहां से सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा से हुए उनके विवाद के बाद उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया और अब वह अपने लाइव शो में काफी व्यस्त हैं। 
 
कपिल कर रहें है सुनील के लौटने का इंतज़ार 
दरअसल कपिल से सोशल मीडिया पर उनके एक फैन ने पूछा कि सुनील कब शो में वापस आ रहे हैं तो कपि‍ल कहा कि जब भी सुनील का मन करे वो शो पर वापस आ सकते है... इसके लिए कपिल ने सुनील से कई बार बात भी की है। खैर, अब ये तो सुनील ही बता सकते है कि उनकी क्याक प्लानिंग है।  हाल ही में खबरें आई थीं कि सुनील ग्रोवर जल्द ही सोनी टीवी पर अपना नया शो ला सकते हैं, पर इन खबरों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »