18 Apr 2024, 22:32:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'खतरों के खिलाड़ी' के लिए तैयारी कर रही हैं निया शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 1:46PM | Updated Date: May 14 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जल्द ही रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 में हिस्सा लेती हुईं नजर आएंगी। निया  इन दिनों इस शो को लेकर जमकर तैयारी कर रही हैं। निया ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में निया अपने पैरों को मजबूती देने के लिए प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। 
 
निया ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, अब मुझे मालूम चल रहा है कि लाइफ कितनी मुश्किल हो सकती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि निया शर्मा को यह एक्सरसाइज करते हुए काफी दर्द से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी वह इस एक्सरसाइज को करना जारी रखे हुए हैं। बता दें कि हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लॉन्च किया गया है। 
 
लॉन्च इवेंट के दौरान शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी दी थी। निया शर्मा के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 में रवि दुबे, हीना खान, मनवीर गुर्जर जैसी नामी टीवी स्टार्स हिस्सा ले रहे हैं। पहलवान गीता फोगाट भी इस शो की कंटेस्टेंट बनी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »