29 Mar 2024, 13:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

टॉपलेस लड़की के साथ ये क्या कर रहे स्वामी ओम- देंखे वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2017 11:28AM | Updated Date: May 13 2017 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट स्वामी ओम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनके दो वायरल वीडियो है जो सोशल मीडिया में तेजी शेयर हो रहे हैं। एक वीडियो में वे एक साफ टॉपलेस मॉडल को योगा सीखाते दिख रहे हैं। जबकि दूसरे में वे एक बिकिनी मॉडल के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। खुद को बाबा बताने वाले स्वामी ओम के ये दोनों वीडियो देख आप हैरान रह जाएंगे। बता दें, इन दोनों वीडियो को omswamitrolls नामक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है।

बता दें कि स्वामी ओम को खराब व्यवहार की वजह से शो से बाहर किया गया था। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी को खराब व्यवहार की वजह से शो से बाहर किया हो। घर से बाहर जाने के बाद स्वामी ओम ने कई विवादित बयान दिए थे। यह दावा भी किया था कि उन्होंने सलमान को स्मोकिंग रूम में थप्पड़ जड़ा था।
 
बताते चलें कि स्वामी ओम बिग बॉस के सबसे कुख्यात प्रतिभागी रहे हैं, जिनकी घर के हर सदस्य से लड़ाई हुई। उन्होंने लड़कियों के कपड़ों पर कमेंट किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »