20 Apr 2024, 04:16:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

टीवी अभिनेत्री रेखा सिंधु की कार ऐक्सिडेंट में मौत, फैंस दुखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 1:51PM | Updated Date: May 5 2017 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कन्नड़ अभिनेत्री रेखा सिंधु की शुक्रवार को चेन्नई-बेंगलुरू हाईवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सिंधु समेत तीन और लोग कार में सवार थे और मौके पर ही चारों की मौत हो गई। दरअसल, सिंधु चेन्नई से बेंगलुरू जा रही थीं इसी दौरान यह हादसा हुआ। 
 
हादसे के समय कार में 22 वर्षीय अभिषेक कुमारन, 23 साल के जयांकंद्रन और 20 वर्षीय रक्षन भी सवार थे। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चेन्नई से बेंगलुरू की ओर आने के दैरान दौरान हुआ है। बेंगलुरु की रहने वालीं रेखा सिर्फ 22 साल की थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। रेखा तमिल और कन्नड़ टीवी शोज की जानी मानी अदाकारा हैं। कार हादसे में हुई उनकी मौत पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी दुख जता रहे हैं। 
 
हालांकि, हादसे की खबर आने के बाद थोड़े समय के लिए इस पर भ्रम बना रहा क्योंकि ऐसा कहा गया था कि इस एक्सीडेंट मारी गई अभिनेत्री रेखा सिंधु न होकर रेखा कृष्णप्पा हैं। रेखा कृष्णप्पा कन्नड़ फिल्मों और टीवी की कलाकार हैं। जिसके बाद रेखा कृष्णप्पा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो मैसेज के जरिए जानकारी दी कि वे बिल्कुल ठीक-ठाक हैं और इस घटना में उनकी नहीं बल्कि रेखा सिंधु की मौत हुई है। रेखा कृष्णप्पा ने अपने फैंस के प्यार के लिए उनका धन्यवाद भी किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »