19 Apr 2024, 19:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बिग मैजिक के शो में नजर आएंगी सोनी सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 12:37PM | Updated Date: Apr 21 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग मैजिक की माइथोलॉजिकल सिरीज ‘शौर्य वीर एकलव्य की गाथा’ को इसकी रोमांचक अवधारणा के लिए लोगों से काफी तारीफ मिल रही है।
 
इस कहानी को और दिलचस्प बनाने तथा मनोरंजन की एक्स्ट्रा डोज देने के लिए नामचीन अभिनेत्री सोनी सिंह शो के आगामी एपिसोड में नजर आएंगी।
 
इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रतिभाशाली अभिनेत्री सोनी सिंह ने बताया, हां, मैं ‘शौर्य वीर एकलव्य’ की गाथा में एक कैमियो कर रही हूं। मेरी एंट्री सेलिब्रिटी स्पेशल एपिसोड में होगी। मैं एक ग्रे कैरेक्टर मस्तानी का किरदार निभाऊंगी।
 
इस शो में उसकी एंट्री से कहानी में एक ट्विस्ट आएगा। यह कहानी एक स्पेशल एपिसोड के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां एकलव्य और उसकी टीम के सदस्य उनको दिए गए काम को पूरा करने का जश्न मना रहे हैं।
 
जश्न के दौरान एकलव्य और उसकी टीम उनके लिए नियोजित एक म्यूजिकल नाइट में भाग लेती दिखाई देगी। इस अवधि के दौरान मस्तानी की एंट्री होगी। मस्तानी की मदद से इस शो की मुख्य खलनायिका धनुआ, एकलव्य के खिलाफ अपनी दुष्ट योजना को सफल बनाना चाहती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »