19 Apr 2024, 18:07:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सोफिया हयात ने कहा- हज के दौरान हुआ मेरा यौन उत्पीड़न, वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 10:27AM | Updated Date: Apr 16 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मॉडल से 'नन' बनी एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफ़िया हयात अपने किसी ना किसी बयान या बोल्ड फोटोशूट्स को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं। इस बोर सोफिया का आरोप हो कि मक्का में उनका यौन शोषण हुआ है। सोफिया ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर दी। सोफिया ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर के साथ मक्का की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
 
सोफिया ने वीडियो के साथ लिखा, 'इस्लाम औरतों की इज्जत करना सिखाता है। कोई पुरुष अपनी पत्नी को छोड़कर किसी गैर महिला को छू नहीं सकता। इसलिए मुझे इस्लाम पसंद है। लेकिन यह नियम मक्का में लागू नहीं होता। वहां जाकर पुरुष यह नियम भूल जाते हैं। आज जब मैं पवित्र पत्थर को छूने की कोशिश कर रही थी, तब मुझे अहसास हुआ कि पीछे से कोई व्यक्ति मेरे साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहा है। वहां महिलाओं की लाइन दिख नहीं रही थी, क्योंकि पुरुषों ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रयोग कर महिलाओं को धक्का देना शुरू कर दिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »