24 Apr 2024, 03:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

मौनी रॉय, विवियान डिसूजा और बिग बॉस 10 को मिला सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2017 10:59AM | Updated Date: Apr 14 2017 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कलर्स चैनल के ‘गोल्डन अवॉर्ड्स 2017’ का जश्न मनाया गया। टीवी के तमाम कलाकार जहां इस दिन का इंतजार करते हैं वहीं दर्शक भी एक साथ अपने चहेते कलाकारों को देखने के लिए बेताब रहते हैं।  इस इवेंट की सबसे खास बात यह थी कि इस बार इसमें एक थीम रखी गई थी। इस थीम का नाम था स्नो वंडरलैंड। ऐसे में सभी कलाकार इस थीम के हिसाब से तैयारी करते रेड कारपेट पर पहुंचे और वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मौनी रॉय और विवियान डिसूजा को मिला। वहीं फिक्शन शो की कैटेगरी में धारावाहिक ‘शनि’ ने बाजी मार ली और नॉन फिक्शन शो में ‘बिग बॉस 10’ की जीत हुई।

विजेताओं की लिस्ट -
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- विवियान डिसूजा (शक्ति)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मौनी रॉय (नागिन 2)
स्टाइल ऑइकन ऑफ द इयर- दिलजीत दोसांझ (राइजिंग स्टार इंडिया)
सर्वश्रेष्ठ होस्ट- मनीष पॉल
सर्वश्रेष्ठ जज- करण जौहर
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू- मीरा देओस्थाले (उड़ान)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (निगेटिव रोल)- करुणा पांडे (देवांशी) और मोनिका खन्ना (थपकी प्यार की)
सर्वश्रेष्ठ शो (नॉन फिक्शन)- बिग बॉस
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन अवॉर्ड- भारती सिंह (कॉमेडी नाइट्स बचाओ)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- कार्तिकेय मालवीय (शनि)
फेवरेट जोड़ी- शरद मल्होत्रा-कृतिका सेंगर (कसम) और सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई (दिल से दिल तक)
सर्वश्रेष्ठ शो (फिक्शन)- शनि
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »