25 Apr 2024, 10:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

कॉमेडी शो में अश्लील चुटकुला सुनाकर विवादों में घिरे सिद्धू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 12:38AM | Updated Date: Apr 11 2017 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मंत्री होने के बावजूद कॉमेडी शो में शामिल होने को लेकर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि शनिवार को प्रसारित हुए मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन्होंने अश्लील चुटकुला सुनाया। 

 
इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील एचसी अरोड़ा ने पंजाब के मुख्य सचिव से इसका संज्ञान लेने और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को देने के लिए कहा है। उनका कहना है कि एक मंत्री का द्विअर्थी भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। सिद्धू पंजाब के मंत्री हैं।
 
सिद्धू ने आरोपों को किया खारिज
सिद्धू ने अरोड़ा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अगर शो में अश्लीलता होती तो वह लोकप्रियता में अव्वल नहीं होता। सिद्धू का कहना था कि फलदार पेड़ पर निशाने लगते ही हैं और उन्हें बेवजह टारगेट किया जा रहा है।
 
पत्नी-बेटी के साथ शो देख रहे थे वकील
अरोड़ा ने कहा कि शनिवार की रात को वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ देख रहे थे। शो में अभिनेता आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के प्रमोशन के लिए आए हुए थे। शो के दौरान सिद्धू ने एक द्विअर्थी अश्लील चुटकुला सुनाया। अरोड़ा ने कहा कि वह इस शो की वीडियो क्लिप तलाश रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि एक बड़े चैनल के कार्यक्रम में मंत्री का इस तरह द्विअर्थी भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। अरोड़ा ने राज्य के मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस मामले की जानकारी देने के लिए कहा है, क्योंकि इस तरह की अश्लील टिप्पणी आईपीसी और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दंडनीय है।
 
सिद्धू के खिलाफ याचिका
एचसी अरोड़ा ने सिद्धू के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में नवजोत सिंह सिद्धू को कॉमेडी शो में सेलेब्रेटी गेस्ट के तौर पर शामिल होने से रोकने की मांग की गई है। अरोड़ा का कहना है कि मनोरंजन की दुनिया में काम करने से एक मंत्री अपनी जिम्मेदारी सही तरह से नहीं निभा सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »