23 Apr 2024, 19:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

भाबीजी घर पर हैं को फिर बड़ा झटका, दूसरी भाभी भी छोड़ेंगी शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 10:57AM | Updated Date: Apr 6 2017 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 'भाबीजी घर पर हैं' के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल में सामने आए शिल्पा शिंदे और शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के विवाद में सौम्या टंडन का नाम भी बीच में आ रहा है। इसी मुसीबत के चलते सौम्या टंडन ने शो को छाड़ने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सौम्या ये शो छोड़ने वाली है और बाकी शो पर ध्यान देंगी। सोम्या टंडन शो में अनीता भाभी का रोल निभा रहीं थी। 

आपको बता दें 'भाबीजी घर पर हैं' शो में अंगूरी भाभी के किरदार से फेमस हुई शिल्पा शिंदे ने कुछ दिनों पहले इसी शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन शोषण का आरोप लगाया था इसके बाद प्रोड्यूसर संजय कोहली और उनकी वाइफ बेनिफर ने शिल्पा शिंदे के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। शिल्पा ने सौम्या पर इस मामले में उनकी मदद ना करने का आरोप भी लगाया। 

सूत्रों की मानें तो सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वह इसे रिन्यू करवाने के मूड में नहीं हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »