20 Apr 2024, 18:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 2:48PM | Updated Date: Apr 3 2017 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट स्वामी ओम एक बार फिर चर्चा में हैं। वह अक्सर कुछ इस तरह की हरकत करते रहते हैं कि कैमरा उन्हें फोकस में ले ही लेता है।
 
हमेशा सुर्खियों में रहने वाला स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 में सलमान को मारने की चेतावनी देने के बाद अपने रूप को बदलकर पानीपत के सेक्टर 6 में अपने जानकार के यहां पहुंचा था। 
 
स्वामी ओम आजकल हरियाणा के पानीपत में हैं। लंबे-लंबे केश और दाढ़ी-मूछ रखने वाले स्वामी ओम यहां एकदम नए लुक में नजर आए। वे क्लीनशेव थे और उन्होंने अपने बाल भी कटवा लिए हैं, हालांकि बाबा ने लुक बदलने वाली बात का खंडन किया है।
 
उन्होंने कहा है कि वह अभी उसी पुराने दाढ़ी-मूछ और लंबे केश वाले लुक में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी ये तस्वीरें कुछ और ही कहती हैं।
 
बता दें कि स्वामी ओम के साथ पानीपत में लूटपाट हुई थी। स्‍वामी ओम ने इस संबंध थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर छह-सात की पुलिस चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
 
मामले में 6 युवकों पर केस दर्ज कराया गया था। उनमें एक एमएलए का भाई भी था। इसके विपरीत युवकों ने स्वामी ओम पर केस रफा दफा करने की एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »