16 Apr 2024, 21:45:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

चंदन प्रभाकर ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 12:50PM | Updated Date: Apr 3 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चंदन प्रभाकर ने हाल ही में अपनी बच्ची की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर कॉमेडियन द कपिल शर्मा शो में चंदू चायवाला के तौर पर नजर आते है। उन्होंने खुद को कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर वाले  विवाद से दूर रखा हुआ है और इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को एंज्यॉय कर रहे हैं। 
 
पिछले हफ्ते ही चंदन एक नन्ही परी के पिता बने हैं। और अब उन्होंने अपने फैंस के लिए उसकी पहली तस्वीर शेयर कर दी है। ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- मैं और मेरी बेटी। इस भावना के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। प्यार।
 
इसी बीच चंदू अपनी पत्नी नंदनी खन्ना को धन्यवाद कहना नहीं भूले। पत्नी के लिए उन्होंने लिखा- अपनी खुशी को शब्दों में जाहिर करने की कोशिश कर रहा हूं। धन्यवाद नंदनी। ढेर सारा प्यार और हग। पहला बच्चा होने के बाद से कॉमेडियन सातवें आसमान पर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »