28 Mar 2024, 16:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बाहुबली सिंगर ‘रेवंत’ ने जीता ‘इंडियन आइडल’ का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 12:18PM | Updated Date: Apr 3 2017 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन ऑइडल के 9वें सीजन की ट्रॉफी रेवंत कुमार शर्मा ने अपने नाम कर ली है। रविवार को शो का फाइनल प्रसारण किया गया जिसमें इंडियन आइडल के विनर का ऐलान किया गया। बता दें, फाइनल में रेवंत कुमार के साथ पीवीएनएस रोहित और खुदा बख्श जैसे कंटेस्टेंट थे, जिन्हें रेवंत ने पछाड़ डाला।

गौरलतब है कि इंडियन आइडल के फिनाले में तीनों जज सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान के साथ क्रिकेट जगत के भगवान ‘सचिन तेंदुलकर’ भी मौजूद थे।

इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ रेवंत को 25 लाख रूपए की प्राइज मनी, महिंद्रा केयूवी और सोनी इंटरटेनमेंट कंपनी के साथ गाने का कॉन्ट्रैक्ट जैसा सुनहरा अवसर मिला है।
 
गौरतलब है कि रेवंत तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में पहले से ही सफर सिंगर हैं। उन्हें साउथ की फिल्मों की दुनिया में रॉकस्टार रेवंत के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि रेवंत ‘बाहुबली’ फिल्म में भी गाना गा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »