19 Apr 2024, 08:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जादुई लॉकेट में फंसे जेठालाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2017 10:35AM | Updated Date: Apr 1 2017 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोकुलधाम सोसायटी के पुरुषों पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं और उन्हें इस मुसीबत में कोई और नहीं बल्कि उनकी धर्मपत्नियां ही डालने वाली हैं क्योकि इन पत्नियों के हांथ लग गया है जादूई लॉकेट जिसे वे अपने पतियों को पहना कर उनके प्रेम की गहराई को नापेंगी।
 
दरअसल बबीता अपने घर पर महिला मंडल की विशेष मीटिंग बुलाती है। वहां पर बबीता अपनी दोस्त रत्नावली, जो रत्नों का काम करती है, को सबसे मिलवाती है।
 
रत्नावली अपने रत्नों के माध्यम से यह बता सकती है कि किसका पति अपनी पत्नी को कितना प्यार करता है। वे महिला मंडल की सभी स्त्रियों को इस बात के लिए मना लेती है कि वे अपने अपने पतियों पर यह प्रयोग करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »