23 Apr 2024, 22:47:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मोनालिसा-विक्रांत संग भोजपुरी गीत पर थिरकीं सोनाक्षी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 10:46AM | Updated Date: Mar 31 2017 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार प्लस का डांसिंग रियालिटी शो ‘नच बलिए’ का 8वां सीजन नए जजों और नए प्रतिभागियों के साथ वापस आ गया है और पहले ही एपिसोड में जज सोनाक्षी सिन्हा मोनालिसा-विक्रांत संग भोजपुरी गीत पर डांस करती नजर आएंगी।
 
बता दें कि नच बलिए के पहले एपिसोड की शूटिंग शुरू हो गई है और सभी 10 जोड़ियों को मंच पर धूम मचाते देखा गया। लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह ने अपना पहला परफॉर्मेंस पेश किया जिसमें कुछ कमियां रह गर्इं।
 
हालांकि उनकी मेहनत और उनके पहले प्रदर्शन ने जजों को प्रभावित किया। उनके आगे के प्रदर्शनों के लिए बधाईस्वरूप सोनाक्षी अपनी सीट से उठकर गर्इं और डीजे को बोलकर भोजपुरी गीत ‘लगावेलू तू लिपिस्टिक’ बजवाया और मोनालिसा के साथ डांस किया। दोनों ने हंसते मुस्कराते अपने पहले परफॉर्मेंस का जश्न मनाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »