29 Mar 2024, 12:10:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

एक नहीं बल्कि दो-दो शो में नजर आएंगी मिनी माथुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 10:49AM | Updated Date: Mar 28 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्स वीजे और मशहूर टीवी शो होस्ट मिनी माथुर को 2012 में ‘इंडियन आइडल के सीजन 6’ में होस्ट के रूप में आखिरी बार देखा गया था। इतने लंबे वक्त के बाद मिनी दोबारा टीवी की स्क्रीन पर लौट रही हैं।
 
वे एक नहीं बल्कि दो-दो टीवी शोज के साथ वापसी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक मिनी एक फूड सीरीज को होस्ट करेंगी जिसका नाम ‘द मिनी ट्रक’ रखा गया है।
 
इस शो में मिनी के सेलिब्रिटी दोस्त एक वैन में अपनी पसंद के व्यंजन पकाते हुए नजर आएंगे। दूसरे शो की बात करें तो मिनी का यह शो उनकी यूरोप की जर्नी पर आधारित होगा। इस जर्नी में मिनी अपनी बेटी सान्या के साथ यूरोप में घूमती-फिरती नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »