23 Apr 2024, 11:38:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

वरुण कपूर कर रहे हैं टीवी पर वापसी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 10:46AM | Updated Date: Mar 28 2017 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक लंबे ब्रेक के बाद ‘स्वरागिनी’ से पॉपुलर हुए एक्टर वरुण कपूर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरुण कलर्स चैनल पर आने वाला शो ‘सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल’ से टीवी पर एक बार फिर से नजर आने वाले हैं।
 
यह शो एक मेडिकल-हॉस्पिटल ड्रामा होने वाला है। शो में वरुण भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं। सूत्रों की माने तो वे शो में एक मेडिकल इंटर्न के रोल में नजर आने वाले हैं।
 
‘संजीविनी’, ‘एक नई उम्मीद रोशनी’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे मेडिकल ड्रामा बेस्ड सीरियल्स ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब इस शो से भी ऐसी उम्मीद की जा रही हैं। बता दें कि मोहन कपूर, शिल्पा शिरोडकर, नेहा बग्गा, शरण कौर और किश्वेर मर्चेंट भी शो का हिस्सा रहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »