29 Mar 2024, 16:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सुनील ने कपिल का उड़ाया मजाक, कहा- जो तमाशा चल रहा है, बस उसे देख रहा हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 4:15PM | Updated Date: Mar 27 2017 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा का शो इस समय संघर्ष कर रहा है। ना केवल इसकी टीआरपी घट रही है बल्कि इसके ऑफ एयर हो जाने की भी आशंका जताई जा रही है। कपिल का अपने को स्टार्स के साथ फ्लाइट में किए गए झगड़े के बाद इसे लेकर नकारात्मक पब्लिसिटी ज्यादा हुई है। 

बीते वीकेंड पर अपने कॉमिडी शो में कपिल शर्मा को दर्शकों को अकेले ही हंसाना पड़ा और इस शो ने अपने ज्यादातर फैन्स गंवा भी दिए। कपिल के चेहरे पर यह स्पष्ट नज़र आ रहा था कि मंच पर सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर के बिना लोगों को हंसा पाना उनके लिए कितना मुश्किल हो रहा था। 
 
कहा जा रहा है कि प्लेन में कपिल शर्मा ने शराब पीकर जो हंगामा किया उसके बाद से शुरू हुआ टीम का बॉयकॉट अगले हफ्ते भी जारी रहेगा। इस मामले अब तक चुप्पी बरकरार रखने वाले सुनील ग्रोवर ने पहली बार अपना बयान दिया है।
 
खबर के मुताबिक, सुनील ने कहा है, 'मैं काफी रिलैक्स हूं और अपने फ्यूचर प्लान को लेकर गहराई से सोच-विचार कर रहा हूं। जो ये तमाशा चल रहा है, बस उसे चुपचाप देख रहा हूं। यह काफी मनोरंजक है।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »