29 Mar 2024, 03:29:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सुभा राजपूत ने भी ‘इश्कबाज’ को कहा अलविदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 10:21AM | Updated Date: Mar 27 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। धारावाहिक ‘इश्कबाज’ के लिए वक्त कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पहले इस धारावाहिक में रुद्र की भूमिका निभाने वाले लीनेश मट्टू के इस शो को छोड़ने की खबर आई और अब लीनेश के बाद इस शो में उनकी आॅनस्क्रीन बहन सुभा राजपूत ने भी शो को अलविदा कह दिया है।
 
सुभा इस शो में प्रियंका की भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि, हां यह सच है, मैं इश्कबाज छोड़ रही हूं। मैंने रिजाइन दे दिया है और टीम को भी इस बारें में बता दिया है। मैं एक महीना नोटिस पीरियड में रहूंगी, लेकिन निर्माताओं ने मुझसे 40 से 50 दिन रहने के लिए कहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »