28 Mar 2024, 19:38:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

ब्वॉयफ्रेंड संग ‘नच बलिए’ का हिस्सा बनेंगी आशका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 11:44AM | Updated Date: Mar 25 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डांस रियालिटी शो ‘नच बलिए’ जल्द ही शुरू होने वाला है। इन दिनों इस शो में थिरकने वाली जोड़ियों के फाइनल नाम को लेकर सरगर्मियां तेज हैं।
 
कोई इस शो के लिए अपनी हामी भर रहा है तो कोई इसे नकार दे रहा है। सूत्रो की मानें तो नागिन स्टार आशका गोराडिया अपने बॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब के साथ नच के मंच पर डांस करती नजर आएंगी। इस बात का खुलासा आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से किया है।
 
जिसमें आशका ने कुछ डांस रिहर्सल के वीडियो शेअर किए हैं। पिछले दिनों आशका गोराडिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब से एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी।
 
गौरतलब है कि सनाया ईरानी- मोहित सहगल, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, कॉमेडियन भारती सिंह-हर्ष लिबांच्या और सिद्धार्थ जाधव- तिरुपति अक्कालवर इन सभी सेलेब्रिटी कपल ने इस शो के प्रोमो की शूटिंग पूरी कर ली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »