16 Apr 2024, 16:51:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘बेहद’ में आएगा तीन साल का लीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 10:16AM | Updated Date: Mar 21 2017 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों धारावाहिक ‘बेहद’ में नए-नए ट्वीस्ट देखने को मिल रहे हैं। जब से माया और अर्जुन की शादी हुई है तब से दोनों किसी ना किसी बात पर परेशान ही रहते हैं। माया के पिता की मौत की पहेली में सभी उलझे हुए हैं। बता दें कि अब इस शो में तीन साल का लीप आने वाला है।
 
इस शो में माया के किरदार पर काफी फोकस किया गया है। माया अपने प्यार अर्जुन को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। लीप आने के बाद इस शो में दर्शकों को बहुत सी अलग चीजें देखने को मिलेंगी। लीप आने के बाद माया और अर्जुन का प्यार अब नफरत में बदलने वाला है।
 
दरअसल माया प्रेग्नेंट होने के बाद अपना बच्चा खो देंगी। इस बात का माया के दिमाग पर गहरा असर पड़ेगा और इससे निकलना माया के लिए काफी मुश्किल होगा।
 
इतना ही नहीं धारावाहिक में नए कलाकारों की भी एंट्री होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक पीयूष सहदेव इस शो में एंट्री लेने वाले हैं। बता दें कि पीयूष की एंट्री इस शो में लीप के बाद ही होगी। पीयूष के आने के बाद इस शो में में ढ़ेर सारे ट्वीस्ट देखने को मिलेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »