25 Apr 2024, 21:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शहर रात में लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं : पंखुड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 10:14AM | Updated Date: Mar 21 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल ‘रजिया सुल्तान’ में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी जल्द ही ‘क्या कुसूर है अमला का?’ में नजर आने वाली हैं।
 
इन दिनों अपनी जल्द ऑन एयर होने वाली सीरियल के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस प्रमोशन के दौरान पंखुड़ी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, वह भी असल जीवन में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। पंखुड़ी ने दिए इंटरव्यू में कहा कि, एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।
 
पंखुड़ी ने साथ ही कहा कि मैंने हिम्मत जुटाकर आवाज उठाई, इस बात पर मुझे गर्व है। पंखुड़ी ने आगे कहा, ‘‘भारत के सुरक्षित शहरों में से मुंबई एक है। मैं दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा और बैंगलुरु में रही हूं और अन्य शहरों में भी गई हूं।
 
मैं यह नहीं कहूंगी कि शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित होते हैं। शहर रात में लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं और बिना किसी डर के रात में बाहर निकलने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।’’ हालांकि, अभिनेत्री छेड़खानी और उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर बेहद खुश हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »