29 Mar 2024, 18:57:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

एक्ट्रेस ने पहनी थी स्कर्ट तो शख्स ने कर दी ऐसी हरकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 8:38PM | Updated Date: Mar 20 2017 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जल्द स्टार प्लस पर जल्द शुरू होने वाले सीरियल क्या कसूर है अमला का की लीड एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले को एक थप्पड़ मारा। पंखुड़ी को इस बात की खुशी है कि वह हैरेसमेंट के खिलाफ खड़ी हुई। 

 
उन्होंने बताया कि मुंबई भारत के सबसे सेफ शहरों में एक है। पंखुड़ी ने अपने एक्सपीरेंस शेयर करते हुए बताया कि वह दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा में रह चुकी हैं, फिलहाल वह बैंगलुरू में हैं और उन्हें दूसरे शहरों में भी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह नहीं कहेंगी की शहर महिलाओं को लिए सुरक्षित हैं।
 
हाल ही में वह बैंगलुरू में अपने दोस्तों के साथ थीं और उन्होंने स्कर्ट पहनी हुई थीं। अचानक से एक आदमी पंखुडी की तरफ आया और उनकी थाई को टच करने की कोशिश की। पंखुड़ी ने इस हरकत के चलते उस आदमी को एक थप्पड़ जड़ दिया। पंखुड़ी ने यह भी बताया कि अब उन्हें कोई छेड़ने की कोशिश करता है तो वह चुप नहीं बैठती हैं और इस बात के लिए उन्हें अपने आप पर गर्व महसूस होता है।
 
क्या कसूर है अमला का 3 अप्रैल से स्टार प्लस पर 12:30 बजे प्रसारित होगा। इस सीरियल में वह रेप विक्टिम का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। पंखुड़ी को दर्शक इससे पहले सीरियल रजिया सुलतान में भी देख चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »