19 Apr 2024, 14:46:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सुनील ग्रोवर को बड़ा भाई मानते हैं कपिल शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 4:25PM | Updated Date: Mar 20 2017 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा का कहना है कि वह सुनील ग्रोवर को अपना बड़ा भाई मानते हैं और उनका उनसे कोई झगड़ा नही हुआ है।
 
चर्चा हो रही है कि सुनील के साथ कपिल ने आस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त विमान में हाथापाई की थी।कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह सुनील को प्यार करते हैं और उन्हें 'बड़े भाई' की तरह मानते हैं।
 
कपिल ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के जरिये इसका खंडन किया। उन्होंने लिखा, "मैं अपने बेहतरीन समय का जश्न मना रहा था और अचानक मैंने अपने तथा सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी।
 
पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? यदि मैंने उनके साथ विमान में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया..क्या वह भरोसे के लायक है? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं।"
      
कपिल ने कहा "क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? पिछले पांच सालों में मैं पहली बार उन पर चिल्लाया..इतना तो चलता है।"मैं उन्हें एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं। वह मेरे बड़े भाई के समान हैं। हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों?" कपिल ने कहा कि वे आपस में मिलकर मामले को सुलझा लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »