19 Apr 2024, 19:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

शराब के नशे में ये क्‍या कर गए कपिल शर्मा....सभी हुए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2017 11:33AM | Updated Date: Mar 19 2017 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा वैसे तो अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते है। सभी जानते है कि वे अपनी टीम के साथ में कितनी मस्ती करते है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टूर पर कपिल शर्मा ने कुछ ऐसा किया जो शायद ही किसी को पसंद आएगा। दरअसल खबर है कि जब कपिल शर्मा और उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस लौट रहे थे तो कपिल ने फ्लाइट में ड्रिंक कर रखी थी। 

इसके बाद नशे में चूर कपिल शर्मा अपनी सीट से उठकर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के पास आए और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं कपिल ने सुनील ग्रोवर को यह तक कह दिया कि तुम्हारा शो फ्लॉप था तुम मेरे नौकर हो। इतना ही नहीं कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर पर हाथ तक उठा दिया। हालांकि सुनील ग्रोवर ने शांति से काम लिया और कपिल से कुछ भी नहीं कहा। 
 
बाद में अन्य टीम मेंबर ने कपिल को शांत किया। कपिल की इस हरकत से फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री घबरा गए और उन्होंने इमरजंसी लेंडिंग की मांग की। हालांकि कपिल शर्मा के शो के अन्य सदस्य ने कपिल को शांत किया। खबरे तो यहां तक है कि कपिल के इस बर्ताव से सुनील इतने नारज है कि वे कपिल शर्मा के शो को छोड़ने का मन बना चुके है। और उनके साथ में ही टीम के अन्य सदस्य भी शो को छोड़ने का मन बना रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »