26 Apr 2024, 05:11:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘द जर्नी’ शो में बानी बताएंगी अपना सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 10:44AM | Updated Date: Mar 18 2017 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर वीजे और ‘बिग बॉस 10’ फाइनलिस्ट बानी जे इन दिनों अपनी जिंदगी में अच्छा वक्त बिता रही हैं। हालांकि, उनके फैंस इस बात से मायूस जरूर होंगे क्योंकि एक सही रणनीति के साथ ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा लेने के बाद बानी शो की विनर नहीं बन पाईं, लेकिन सूत्रों के अनुसार बानी जे ने वूट पर आने वाले अपने नए शो के लिए फोटोशूट कराया है।
 
इस शो का नाम ‘द जर्नी’ रखा गया है। इस बात के बारे में खुलासा करते हुए बानी ने पुष्टि की कि वह यह शो कर रही हैं। उन्होंने कहा ‘‘यह मेरा रोडीज से अब तक का सफर है। शो 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।’’
 
बहरहाल, बानी के फैंस उनके साथ सोशल मीडिया पर लगातार जुड़े हुए हैं क्योंकि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद बानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »