25 Apr 2024, 22:46:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

एकता कपूर की वेब सीरिज का फर्स्ट लुक लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 10:41AM | Updated Date: Mar 18 2017 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को दर्शक एक बार फिर साथ देख पाएंगे। इस जोड़ी की नई वेब सीरीज का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस वेब सीरीज का निर्माण एकता कपूर के नए बैनर द्वारा किया गया है।
 
वेब सीरीज का फर्स्ट लुक ट्विटर द्वारा शुक्रवार को रिलीज किया गया। राम कपूर और साक्षी तंवर के वेब सीरीज का नाम हैं ‘कर ले तू भी मोहब्बत’। बता दें, इस वेब सीरीज में 14 एपिसोड्स होंगे।
 
यह एक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसे राम कपूर और साक्षी तंवर के अनुकूल लिखा गया है। पोस्टर में नजर आ रहा है कि, राम कपूर वेब सीरीज में एक सेलिब्रिटी के रूप दिख रहे हैं, तो वहीं साक्षी तंवर एक सामाजिक कार्यकर्ता के किरदार में नजर आ रही हैं जो कि नशे के खिलाफ लढाई करती नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »