20 Apr 2024, 04:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘वारिस’ में नजर आएंगी हिना खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 11:06AM | Updated Date: Mar 10 2017 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान टीवी की दुनिया से दूर हैं और अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत पलों को बिता रही हैं। उन्होंने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में 8 साल काम किया है।

8 सालों तक टीवी पर रोजाना किसी सीरियल में लीड रोल निभाने की वजह से हिना के बहुत सारे फैंस हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक हिना खान जल्द ही टीवी की स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। वह टीवी सीरियल ‘वारिस’ में जल्द ही नजर आंएगी।

बता दें कि हिना सीरियल ‘वारिस’ में कोई रोल नहीं निभाएंगी बल्कि वो इस सीरियल के लिए एक आइटम डांस परफॉर्म करती हुए नजर आएंगी। इस डांस आइटम के लिए हिना रिहर्सल भी कर रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »