20 Apr 2024, 05:14:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कॉमेडी के क्षेत्र में और भी महिलाएं आएं : भारती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 10:42AM | Updated Date: Mar 9 2017 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया कि मुझे लगता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना कर रही हैं और उन्हें पूरा भी कर रही हैं। खैर नजरिए को बदलने में थोड़ा समय लगता है।
 
लोगों को समझाना थोड़ा मुश्किल है कि हम सब कुछ कर सकते हैं। भारती ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खुलकर बात की। भारती का कहना है कि अगर बेटियां घर लेट आती हैं तो माता पिता को चिंता होती है।
 
हमेशा लोगों के मन में यह बात रहती है कि कैब ड्राइवर ठीक होगा या नहीं, क्या आॅटो वाला उसे सुरक्षित घर पहुंता देगा? भारती आगे कहती है कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर हर माता पिता के मन में चिंता बनी रहती है वो चाहे छोटा शहर हो या बड़ा।
 
हम इस बारें में नहीं सोचते हैं लेकिन जब कोई रेप होता है तो लोग फिर इस बारे में बात करने लगते हैं। मुझे लगता है कि भारत जरुर आगे बढ़ेगा अगर हम महिलाओं के सुरक्षा को सुनिश्चित कर पाएं।
 
भारती टीवी इंडस्ट्री की सबसे हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी हैं। भारती कहती हैं कि मैं चाहती हूं कि कॉमेडी के क्षेत्र में और भी महिलाएं आएं। मैंने बहुत सी लड़कियों को देखा है जो टीवी और फिल्मों में अभिनय करने के लिए पतली हो रही हैं और भी ज्यादा फैशनेबल दिख रही हैं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि अगर आप कॉमेडी करना चाहते हो तो इस क्षेत्र में आइए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »