19 Apr 2024, 12:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाली हैं रति पांडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 10:49AM | Updated Date: Mar 8 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जी टीवी के धारावाहिक ‘हिटलर दीदी’ से लोगों के दिलों में बस जाने वाली रति पांडे बहुत दिनों से अभिनय की दुनिया से दूर थी। इस धारावाहिक में उनके किरदार को लोगों को ने बहुत सराहा था। अब बहुत जल्द दर्शक रति को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर देखेंगे।
 
वे बहुत जल्द सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के नए धारावाहिक से कमबैक करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इस चैनल पर बहुत जल्द एक पौराणिक धारावाहिक शुरू होने वाला है जिसमें रति महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।
 
बता दें कि यह धारावाहिक स्वास्तिक प्रोडक्शन के तले निर्मित किया जाएगा। यह धारावाहिक पोरस और एलेक्जेंडर के बीच की लड़ाई की कहानी है। इस धारावाहिक में रति एक राजकुमारी की भूमिका निभाएंगी।
 
रति ने इस धारावाहिक के लिए घुड़सवारी सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है इसलिए मैं इस पर अभी कुछ भी बात नहीं कर सकती हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »