20 Apr 2024, 11:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

डेली सोप में भी नजर आएंगे सिद्धू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 2:42PM | Updated Date: Mar 3 2017 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राजनीतिज्ञ, पूर्व क्रिकेटर, खेल विश्लेषक और टीवी शो के मशहूर जज नवजोत सिंह सिद्धू अब अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर जज अब एक और डेली सोप में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
 
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में उन्होंने चार चांद लगाया है, लेकिन अब वे एक और टीवी शो में नजर आएंगे। सिद्धू का यह नया टीवी शो एक डेली सोप है। इस शो में समाज में पुरुषों की समस्याओं को उजागर किया जाएगा।
 
उनके इस नई टीवी शो की कहानी एक पंजाबी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक कॉमेडी शो होगा। इस शो के परिवार के मर्द औरतों की सोच को लेकर भ्रमित रहते हैं। इसके चलते कई ऐसे हालात पैदा होते हैं, जो दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक इस टीवी शो में नवजोत सिंह सिद्धू विनोद खन्ना (फैजल राशिद) के दोस्त मोंटी (करण सिंह छाबड़ा) के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। शो में उनकी भूमिका बेहद अहम बताई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »