24 Apr 2024, 07:10:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

भारतीय हास्य लेखक और प्ले राइटर 'तारक मेहता' का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 12:22PM | Updated Date: Mar 1 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रसिद्ध भारतीय हास्य लेखक और नाटककार तारक मेहता का निधन हो गया है। सब टीवी चैनल पर प्रसारित होनेवाला हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा पद्मश्री के कॉलम पर आधारित है। तारक मेहता को पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

तारक मेहता 87 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पद्मश्री तारक मेहता के प्रसिद्ध कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' का ही टीवी अडॉप्शन है।
 
उन्होंने गुजराती पत्रिका 'चित्रलेखा' में 1971 में उन्होंने कॉलम शुरू किया था 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' और उसी को सामयिक करते हुए यह सीरियल बना है। तारक मेहता के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है। उनका निधन अहमदाबाद में हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »