25 Apr 2024, 22:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘नच बलिए 8’ में धूम मचा सकते हैं दिव्यांका-विवेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2017 11:17AM | Updated Date: Feb 16 2017 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार प्लस पर आने वाला डांस रियालिटी शो ‘नच बलिए 8’ जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो के शुरू होने की खबरों को लेकर कई जोड़ियों में अटकलें भी शुरू हो गई है।
 
वहीं सबसे ज्यादा इस डांस रियालिटी शो में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका और विवेक दहिया के भाग लेने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बारें में विवेक का कहना है कि वह इस डांस रियालिटी शो में भाग लेने के लिए सोच रहे हैं। लेकिन वह इस बारें में अभी कुछ साफ तौर पर नहीं कह सकते हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, प्रीति जिंटा की जगह दिखाई देंगी। वहीं करण सिंह ग्रोवर इस बार शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं।
 
विवेक और दिव्यांका के अलावा रोहन मेहरा-कांची सिंह, किश्वर मर्चेंट-सूयश राय, भारती सिंह, हर्ष, संभावाना सेठ-अविनाश द्विवेदी, राहुल देव-मुग्धा गॉडसे और अ श्मित पटेल-महक चहल इन कपल्स के आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि नच बलिए का नया सीजन बीबीसी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »