29 Mar 2024, 12:17:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

रियालिटी शो को होस्ट करेंगे बोमन ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2017 11:14AM | Updated Date: Feb 16 2017 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर बोमन ईरानी रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। सोनी टीवी पर जल्द ही ‘सबसे बड़ा कलाकार’ नामक रियलिटी शो की शुरुआत होने जा रही है।
 
शो में जज की भूमिका में अरशद वारसी और रवीना टंडन मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं। टीवी रिएलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ में नए जज की एंट्री होने वाली है।
 
चर्चा है कि शो में बोमन ईरानी भी जज के रूप में नजर आने वाले हैं। बोमन ने इससे पहले टेलीविजन पर ‘बॉलीवुड का बॉस’ नामक रियलिटी शो होस्ट किया था। लेकिन ऐसा पहली बार होगा, जब वह टीवी पर जज की भूमिका में नजर आएंगे।
 
कहा जा रहा है कि अरशद ने ही बोमन को इस शो में जज बनने के लिए तैयार किया है और खुद ‘सबसे बड़ा कलाकार’ की टीम से भी उन्होंने ही बात की थी कि वे बोमन के नाम पर विचार करें।
 
अरशद और बोमन दोनों की ही केमिस्ट्री हमेशा पसंद की जाती रही है, इसलिए बोमन ने इस शो के लिए हां भी कह दी है। इस शो को जय भानुशाली होस्ट करने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »