20 Apr 2024, 09:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोशल मीडिया पर कोबरा के साथ वीडियो पोस्‍ट करने के आरोप में टीवी अभिनेत्री श्रुति उल्फत को गिरफ्तार कर लिया है। श्रुति उल्फत के साथ एक और अभिनेत्री और दो प्रोडक्शन मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी पर वन्य जीव अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है। वन विभाग ने इन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।  

2016 में डाला था वीडियो
अक्टूबर 2016 में श्रुति उल्फत ने कोबरा के साथ अपना वीडियो डाला था। जिसके बाद मुंबई प्रादेशिक विंग के वन अधिकारियों ने कुछ पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इसके आधार पर बुधवार को वन अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया।  
 
'नागार्जुन' के लिए बनाया गया था वीडियो
वीडियो अक्टूबर 2016 में सीरियल 'नागार्जुन' के प्रमोशन के लिए बनाया गया था। जिसे श्रुति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। हालांकि प्रोडक्शन टीम का कहना है कि ये कोबरा स्पेशल इफेक्ट्स से बनाया गया है और ये असली सांप नहीं है। 
 
श्रुति उल्फत ने कबूला सच
बुधवार को दोनों अभिनेत्रियों और दोनों प्रोडक्शन मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखा कोबरा असली था। सभी को कोर्ट ले जाया गया, जहां से एक दिन की कस्टडी मिली। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »