25 Apr 2024, 13:16:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शेक्सपीयर ने एक बार कहा था, ‘नाम में क्या रखा है?’ हां सही है, लेकिन संबंधों का नाम बदलकर देखिए और फिर आपको पता चलेगा कि एक रात में सारे समीकरण कैसे बदल जाते हैं। क्या आपने कभी एक ही छत के नीचे दो सासू मां के साथ रहने के बारे में सुना है?
 
परेशान हो गए ना? लेकिन सुमन की जिंदगी में कुछ ऐसा ही हो रहा है! इन असाधारण एवं जटिल संबंधों के पीछे छिपे राज से पर्दा हटाने के लिए, & टीवी ‘एक विवाह ऐसा भी’ लेकर आया है। इंदौर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो ‘एक विवाह ऐसा भी’ में एक युवा 24 वर्षीय सुमन परमार (सोनाली निकम) की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी सासू मां (हिमानी शिवपुरी), दो ननदों और 4 वर्ष के बेटे के साथ रहती है।
 
सोनाली निकम, जिसने सुमन की भूमिका अदा की है, ने कहा, सुमन का मेरा किरदार बिल्कुल अलग है। दर्शक अमूमन जो मुख्य नायिकाओं की भूमिकाएं देखते हैं, यह उससे हटकर है। सुमन एक साधारण लड़की है, जो अपरंपरागत जिंदगी जी रही है। उसे दूसरों में खुशी मिलती है और अपने बजाए अपने परिवार की जरूरतों को हमेशा सर्वोपरि रखती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »