28 Mar 2024, 23:55:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल के शो में 10 लाख में बिकी साइकिल, जाने क्या है खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2017 2:08AM | Updated Date: Jan 26 2017 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में एक्शन स्टार जैकी चैन और बॉलीवुड स्टार सोनू सूद अपनी फिल्म 'कूंग फू योगा' के प्रमोशन के लिए आए। जिस साइकिल पर बैठकर वह यहां पहुंचे, वह शो में ही 10 लाख रुपए में बिकी। 
 
शो में जैकी चैन ने एक अलग ही अंदाज में एंट्री ली। दरअसल सोनू सूद साइकिल चला रहे थे और जैकी चैन उनके पीछे बैठे थे। 
 
जानकारी के अनुसार, शो में कपिल शर्मा ने चैरिटी के लिए साइकिल को नीलाम करने के लिए बोली लगाई। निलामी के दौरान शो में मौजूद शेख फाजिल नाम के एक शख्स ने साइकिल 10 लाख रुपए में खरीद लिया। 
 
इससे पहले सोनू सूद ने भारत आने पर जैकी का भारतीय स्टाइल में स्वागत किया। यह सोनू की पहली विदेशी फिल्म है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में शूट किया गया है।
 
फिल्म में दिशा पटानी, सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म चीन में 28 जनवरी और भारत में तीन फरवरी को रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »