25 Apr 2024, 13:06:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे अभिनेता जैकी चेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2017 10:01AM | Updated Date: Jan 25 2017 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता जैकी चेन ‘द कपिल शर्मा’ के शो में नजर आने वाले हैं। जैकी चेन अपनी आने वाली एक्शन और कॉमेडी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ का प्रचार करने शो में पहुंचे। जैकी चेन के साथ बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद भी कपिल शर्मा के शो पर आए थे।

सभी ने कपिल के शो में जम कर धमाल किया। जहां एक्टर्स अपने एक्सपीरियंस बांटते भी नजर आए। कपिल के शो में आते ही हर कोई उनके उन्ही के रंग और अंदाज में रंगा नजर आता है। कपिल शर्मा ने बीते सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कपिल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हे भगवान। द कपिल शर्मा के शो में जैकी चेन।’’

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान भारत, चीन के बीच तीन फिल्मों के समझौते के तहत ‘कुंग फू योगा’ पहली फिल्म है। इस फिल्म में अमायरा दस्तूर और सोनू सूद भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन स्टेनली टोंग ने किया है और यह तीन फरवरी को रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »