25 Apr 2024, 05:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सलमान करेंगे ‘बिग बॉस’ ग्रैंड फिनाले को बॉयकोट?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 10:39AM | Updated Date: Jan 20 2017 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान का शो अब अपने अंतिम चरम सीमा पर हैं। फिनाले में अब कुछ चंद ही घंटे बचे हैं लेकिन शो के बाहर ओ कुछ भी चल रहा है वो किसी ड्रामे से कम नहीं है। कुछ दिनों पहले सलमान खान के शो बिग बॉस से ओम स्वामी को बाहर का रास्ता दिखाया गया। उसके बाद वो आए दिन सलमान के खिलाफ कुछ न कुछ विवादित स्टेटमेंट्स दे रहे हैं।
 
सलमान ने तो शो के मेकर्स को यह तक हिदायत दे दी कि उन्हें ग्रैंड फिनाले में ना बुलाया जाए। उनके साथ प्रियंका जग्गा को भी ग्रैंड फिनाले का हिस्सा न बनाएं लेकिन लगता है अब चैनल ओम स्वामी को शो में लाने का मन बना चूका है। लेकिन सलमान खान अपने कमिटमेंट के पक्के हैं वो किसी भी हाल में ओम स्वामी को शो का हिस्सा नहीं बनने देना चाहते। इसलिए उन्होंने मेकर्स को यह धमकी दी है कि अगर वो शो पर आते हैं तो मैं गैंड फिनाले को बॉयकोट कर दूंगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की बातों को चैनल कितना सीरियसली लेता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »