20 Apr 2024, 14:45:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

कॉमेडियन भारती सिंह ने 7 साल छोटे बॉयफ्रेंड हर्ष से की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 7:46PM | Updated Date: Jan 18 2017 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कॉमिक टाइमिंग और चुलबुली बातों के लिए प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' हर्ष लिंबाचिया से सगाई कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारती और हर्ष की रोका सेरेमनी रविवार को मुंबई में आयोजित की गई थी। इस समारोह में भारती और हर्ष के करीबी दोस्त और परिजन ही शामिल हुए थे। इस जोड़ी ने अभी तक अपनी सगाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन खबरें हैं कि दोनों से सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भारती सिंह ने 'कॉमेडी सर्कस' से अपनी पहचान बनाई, इन दिनों वह कृष्णा अभिषेक के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में नजर आ रही हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक मेहमान के हवाले से लिखा है कि दोनों की सगाई का फैसला अचानक लिया गया और रातों रात इसकी तैयारी की गई। इस समारोह में इंडस्ट्री के कुछ ही लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनमें कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, प्रोड्यूसर विपुल शाह और कॉमेडी शो कुछ और कलाकार शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह जोड़ी इस साल नवंबर में शादी करने का प्लान बना रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »