मुंबई। रियलिटी टीवी स्टार रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका एक बेटी के माता पिता बन गए हैं। ‘रोडीज’ के स्टार ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से अपनी पहली संतान के आने की खबर साझा की।
उन्होंने ट्वीट किया, ईश्वर के आशीर्वाद और आप की शुभेच्छाओं तथा हमारे परिवार एवं दोस्तों की प्रार्थनाओं से प्रियंका और मुझे वरदान में एक राजकुमारी मिली है... बहुत आभारी और धन्य महसूस कर रहा हूं।
शुक्रिया बाबाजी... सतनाम वाहे गुर... बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। वीजे रहे रणविजय ने लंदन की अपनी प्रेमिका से 14 अप्रैल 2014 को केन्या के मोम्बासा में विवाह किया था।