28 Mar 2024, 19:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

चाहती हूं मोनालिसा बने बिग बॉस की विजेता : खुशबू उत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2017 2:31PM | Updated Date: Jan 2 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की अलका याज्ञनिक कही जानी वाली जानी-मानी पार्श्वगायिका खुशबू उत्तम  मशूहर अभिनेत्री मोनालिसा को बिग बॉस सीजन का विनर देखना चाहती है। खुशबू उत्तम , इन दिनो विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा की जोड़ी वाली फिल्म 'जय श्री राम' के गानों की रिकार्डिग में व्यस्त हैं। रामाकांत प्रसाद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जय श्री राम' के लिये खुशूब उत्तम ने छह गीत गाये हैं। मोनालिसा इन दिनों बिग बॉस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
 
मोनालिसा से फिल्म 'जय श्री राम' के लिये गीत गाने संबंधी और  उनके शो के विनर बनने संबंधी सवाल के जवाब में खुशबू ने "यूनीवार्ता" को कहा, मैंने मोनालिसा की कई फिल्मों के लिये पार्श्वगायन किया है। जय श्री राम में मैंने हर मूड के गाने गाये हैं ,रोमांटिक ,सैड सांग और आइटम नंबर। मैं मोनालिसा को काफी समय से जानती हूंं। मोनालिसा बेहद अच्छी इंसान हैं।"        
 
खुशबू उत्तम ने कहा, मैं बेहद खुश हूं कि मोनालिसा बिग बॉस में हैं और वहां काफी अच्छे तरीके से खेल रही हैं। उन्हें दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।व्यस्तता के कारण मैं बिग बॉस शो मैं नियमित तौर पर नही देख पाती लेकिन मुझे यह शो बेहद पसंद है। मेरी शुभकामनायें मोनालिसा के साथ है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अपना हुनर दिखाकर इस बार बिग बॉस की विनर बनेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »