25 Apr 2024, 12:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, नहीं बताए थे PM के आफसरों के नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2016 7:39PM | Updated Date: Dec 14 2016 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कपिल शर्मा के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुंबई के वर्सोवा में FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ ये कार्रवाई भवन निर्माण के दौरान मैनग्रोव कटवाने की वजह से की गई है।

मुंबई के वर्सोवा में कपिल शर्मा के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और महाराष्ट्र रिजनल एंड टाउन प्लानिंग MRTP एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ वकील आभा सिंह ने कपिल शर्मा के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन FIR दर्ज करने की मांग की थी। इसमें मैंग्रोवस काटने, बीएमसी द्वारा 5 लाख रूपये की घुस मांगना और प्रधानमंत्री को ट्वीट करने के बाद चुप हो जाना जैसे मुद्दों की जांच की मांग शामिल है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को BMC के भ्रष्ट अधिकारियो द्वारा घुस मांगे जाने के मामले में ट्वीट करने में बाद कपिल शर्मा विवाद में आ गए थे और तबससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »