24 Apr 2024, 14:19:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

करण के शो में शिरकत करेंगे खान ब्रदर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2016 9:56AM | Updated Date: Nov 21 2016 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खान ब्रदर्स शिरकत करते नजर आ सकते हैं। चर्चा थी कि करण के शो कॉफी विद करण में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आ सकती है लेकिन बात बनती नजर नही आ रही। इस शो में तीन खान एक साथ साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन ये तीन खान सलमान, शाहरूख और आमिर नहीं बल्कि सलमान और उनके भाई सोहेल खान तथा अरबाज खान होगे।
 
चर्चा है कि सलमान अपने दोनों भाइयों, अरबाज और सोहेल खान के साथ करण के शो में नजर आएंगे। चर्चा यह भी हो रही है कि तीनों खान भाई वर्ष 1977 में प्रदर्शित 'अमर, अकबर, एंथनी' के रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। मनमोहन देसाई निर्देशित अमर अकबर ऐंथोनी में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर ने तीन भाईयों की भूमिका निभाई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »