28 Mar 2024, 18:25:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘बिग बॉस’ के घर से बाहर हुर्इं प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2016 11:35AM | Updated Date: Oct 25 2016 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। पिछले वीक इंडियन टेलिविजन के सबसे बड़े कंट्रोवर्सियल रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ की शुरुआत बड़े धूमधाम से हुई और अब इस शो के कंटेस्टंट की छंटनी का काम भी शुरू हो गया है। प्रियंका जग्गा ऐसी पहली कंटेस्टंट हैं, जिन्हें ‘बिग बॉस 10‘ को बाय कहना पड़ा है। इस बार ‘बिग बॉस’ की थीम है सिलेब्रिटी वर्सेस आम आदमी’ और संडे की रात सबके लिए काफी सरप्राइजिंग रहा।

शो के होस्ट सलमान खान ने एक शानदार परफॉर्मेंस दिया और उनके साथ ‘बिग बॉस’ एनालिस्ट के रूप में पहुंची थीं पूर्व ‘बिग बॉस’ कंटेस्टंट काम्या पंजाबी भी। इस सप्ताह जिन कंटेस्टंट का नाम एलिमिनेशन राउंड के लिए सामने आया, उनमें गौरव, मोनालिसा, मनु और प्रियंका जग्गा शामिल थीं। इन चारों में जिन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा वह थीं प्रियंका।

दरअसल मालिक और सेवक वाले टास्ट के दौरान पांचवें दिन प्रियंका ने अपनी पैंट में टॉयलेट कर दिया और सिलेब्रिटी कंटेस्टंट वीजे वाणी को अपनी पैंट धोने को कहा। वाणी ने उनकी बात भी मान ली, लेकिन इससे पहले कि दर्शक उनकी तू-तू मैं-मैं देख पाते, ‘बिग बॉस’ ने प्रियंका की हमेशा के लिए छुट्टी कर दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »