23 Apr 2024, 21:19:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'बिग बॉस 10' के लिए करन मेहरा ने लिए 1 करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2016 10:43AM | Updated Date: Oct 18 2016 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस 10’ आपके टीवी स्क्रीन पर दस्तक दे चुका है। इस बार इस शो में आधिकारिक तौर पर 15 कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस’ के घर के मेहमान हैं। इस बार बिग बॉस में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक यानी की करन मेहरा भी हैं। खबर के मुताबिक करन मेहरा को काफी फोर्स और चापलूसी करके शो में लाया गया है।

आपको बता दें कि करन लंबे समय से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से जुड़े हुए थे। इस सीरियल ने उन्हें इतना मशहूर किया कि वो देखते ही देखते दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे। करन को बिग बॉस में आने के लिए पूरे एक करोड़ रुपए दिए गए हैं। वैसे आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 10’ में करन के आॅनस्क्रीन बेटे नक्ष भी हैं। ये देखना मजेदार रहेगा कि आॅनस्क्रीन पापा और बेटा बिग बॉस के घर में एकदूसरे के साथ कैसा बर्ताव करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »